अपने मिशन में कामयाब होने लिये, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित निष्ठावान होना पड़ेगा। इसके लिए आपको आवश्यकता है सही दिशा की जो आपको सफलता के पथ पर ले जाये। तो पढ़ते हैं कुछ ऐसे महान लोगों के कोट्स (Success Quotes in Hindi ) जो आपको सफल होने में एक सीढ़ी का कार्य करते हैं। इस कलेक्शन को पढ़े-

सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है पर उससे ज़रूरी है – अपनी असफलता से सीख लेना।

बिल गेट्स

अनजानी राहो पर वीर ही आगे बढ़ा करते है, कायर तो परिचित राह पर ही तलवार चमकाते है।

नेपोलियन बोनापार्ट

अपने मिशन में कामयाब होने लिये, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित निष्ठावान होना पड़ेगा।

ए पी जे अब्दुल कलाम

वो करना जो करना चाहिए शायद आपको ख़ुशी ना दे सके, लेकिन ये आपको महान बना देगा।

जार्ज बर्नार्ड शा

हमेशा याद रखिये कि सफलता के लिए किया गया आपका अपना संकल्प किसी भी और संकल्प से ज्यादा महत्त्व रखता है।

अब्राहम लिंकन

असफलता से सफलता का सृजन कीजिये। निराशा और असफलता, सफलता के दो निश्चित आधार स्तम्भ हैं।

डेल कार्नेगी

मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ।

माइकल जार्डन

यदि हार की कोई सम्भावना ना हो तो जीत का कोई अर्थ नहीं है।

रोबेर्ट एच. स्कूलर

इंसान को सबसे बड़ा धोखा अपने विचारो से ही मिलता हैं।

लिओनार्दो द विंची

अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हासिल की है।

नेपोलियन हिल

कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं हैं।

थॉमस एडीसन

जब मैं परिस्थति को नियंत्रित नहीं कर सकता हूँ तो उनको स्वम् नियंत्रित होने देता हूँ।

हेनरी फोर्ड

असफलता सफलता है, यदि हम उससे सीख लें तो।

मैल्कम फ़ोर्ब्स

मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होती।

चाणक्य

जीवन की सबसे बड़ी विफलता हैं, हमारा असत्यवादी होना।

गौतम बुद्ध

जो चाहा वो मिल जाना सफलता है। जो मिला उसको चाहना प्रसन्नता है।

डेल कार्नेगी

दुनिया में किसी भी और चीज से ज्यादा भय लोगों को हराता है।

राल्फ वाल्डो इमर्सन

एक मूर्ख खुद को बुद्धिमान समझता है, लेकिन एक बुद्धिमान व्यक्ति खुद को मूर्ख समझता है।

विलियम शेक्सपीयर

हारना सबसे बुरी विफलता नहीं है। कोशिश ना करना ही सबसे बड़ी विफलता है।

जार्ज ऐडवर्ड वुडबेरी

सफलता का एक आसान फार्मूला है, आप अपना सर्वोत्तम दीजिये और हो सकता है लोग उसे पसंद कर लें।

सैम ईविंग

चलते रहने से ही सफलता मिलती है, रुका हुआ तो पानी भी बेकार हो जाता हैं।

इसेक न्यूटन

जीवन वह नहीं हैं जो हमें मिला हैं जीवन वह हैं जो हम बनाते हैं।

गौतम बुद्ध

असली जोखिम से ही विश्वास की पहचान होती है।

अल्बर्ट आइंस्टीन

बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

बी. आर. अम्बेडकर

सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते।

बिल गेट्स