कोट्स के द्वारा आप अपने मन के भावों को कम शब्दों में दूसरे को व्यक्त कर सकते हो। इस संग्रह में आपको मन को प्रसन्नता से भरने वाले हिंदी कोट्स (Happiness Quotes in Hindi ) पढ़ने को मिलेंगे। इस कलेक्शन को पढ़े, प्रसन्न हो और दूसरों को भी शेयर करके प्रसन्न करें –

प्रसन्नता वो पुरस्कार है जो हमें हमारी समझ के अनुरूप सबसे सही जीवन जीने पर मिलता है।

रिचर्ड बैक

जो चाहा वो मिल जाना सफलता है। जो मिला उसको चाहना प्रसन्नता है।

डेल कार्नेगी

ख़ुशी की तरह दौलत भी कभी प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिलती, यह किसी उपयोगी सेवा के फलस्वरूप मिलती है।

हेनरी फोर्ड

सबसे बड़ी ख़ुशी समझने की ख़ुशी हैं।

लिओनार्दो द विंची

कुछ लोग जहाँ जाते हैं वहां खुशियाँ लाते हैं, कुछ लोग जब जाते हैं तब खुशियाँ लाते हैं।

आस्कर वाइल्ड

हमारे जीवन का उद्देश्य प्रसन्न रहना है।

दलाई लामा

कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा के हों। ऐसी मित्रता कभी आपको ख़ुशी नहीं देगी।

चाणक्य

हंसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्बाद किया हुआ दिन है।

चार्ली चैपलिन

लोग कहते हैं कि पैसा खुशियों की चाभी नहीं है, पर मैंने हमेशा पाया है कि यदि आपके पास पैसा है तो आप एक चाभी बनवा सकते हैं।

जोन रिवर्स

आपकी सफलता और ख़ुशी आपके अंदर हैं।

हेलेन केलर

सत्य से कीर्ति प्राप्त की जाती हैं और सहयोग से मित्र बनाये जाते है।

कौटिल्य

सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है पर उससे ज़रूरी है – अपनी असफलता से सीख लेना।

बिल गेट्स

अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हासिल की है।

नेपोलियन हिल

जब महत्त्वाकांक्षाएं ख़त्म होती हैं, तब ख़ुशी शुरू होती है।

थोमस मर्टन

जब आप किसी काम की शुरुआत करें, तो असफलता से मत डरें और उस काम को ना छोड़ें। जो लोग इमानदारी से काम करते हैं वो सबसे प्रसन्न होते हैं।

चाणक्य

वो करना जो करना चाहिए शायद आपको ख़ुशी ना दे सके, लेकिन ये आपको महान बना देगा।

जार्ज बर्नार्ड शा

प्रसन्नता पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है। ये आप ही के कर्मों से आती है।

दलाई लामा

शांति की शुरुआत मुस्कराहट से होती हैं।

मदर टेरेसा

ख़ुशी एक ऐसी चीज़ हैं जो कभी हमारे बाहर से नहीं बल्कि अंदर से ह्रदय से आती हैं।

हेलेन केलर

एक अच्छा और समझदार व्यक्ति सिर्फ ज्ञान की खाव्हिश करता हैं।

लिओनार्दो द विंची

आपके जीवन की प्रसन्नता आपके विचारों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।

मार्कस औरेलियस

किसी को अधिकार नहीं है कि वो बिना ख़ुशी पैदा किये उसका उपभोग करे।

हेलेन केलर

सुनने वाला खुश रहता है, बोलने वाला दुखी।

राल्फ वाल्डो इमर्सन

ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।

महात्मा गाँधी

अपनी ख़ुशी की परवाह मत करो; अपना काम करो।

पीटर ड्रकर