इस संग्रह में आपको अपने विवेक और बुद्धि दोनों का पूर्णता सही रूप से प्रयोग करने व उससे सम्बंधित हिंदी कोट्स (Wisdom Quotes in Hindi ) पढ़ने को मिलेंगे। इस हिंदी कोट्स के इस संग्रह को यहाँ पढ़े-

जैसे ही भय आपके करीब आये , उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये।

चाणक्य

जो आप खुद नहीं पसंद करते उसे दूसरों पर मत थोपिए।

कन्फ्यूशियस

जहाँ सत्य उजागर करने के लिए कष्ट उठाया जाता है वहां अंततः सत्य की जीत होती है।

जार्ज वाशिंगटन

सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है.वह आत्मनिर्भर है।

महात्मा गाँधी

जब तक सच जूते पहन रहा हो तब तक एक झूठ आधे दुनिया की सैर कर सकता है।

चार्ल्स स्परजन

जो अपना दिमाग नहीं बदल सकते वे कुछ भी नहीं बदल सकते।

जार्ज बर्नार्ड शा

संतोष गरीबों को अमीर बनाता है, असंतोष अमीरों को गरीब।

बेंजामिन फ्रैंकलिन

डर बिना उम्मीद के नहीं हो सकता और उम्मीद बिना डर के।

बरूच स्पिनोजा

सीधे व्यक्ति का विश्वास ही झूठे व्यक्ति का सबसे उपयोगी साधन है।

स्टीफेन किंग

जहाँ तक दिखाई दे रहा हो वहां तक जाइये , जब आप वहां पहुचेंगे, आप और आगे देख पाएंगे।

जे पी मोर्गन

कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती – सूरज, चंद्रमा और सत्य।

गौतम बुद्ध

क्रोध मूर्खों की छाती में ही बसता है।

अल्बर्ट आइंस्टीन

जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

महात्मा गाँधी

छोटे-छोटे खर्चों से सावधान रहिये। एक छोटा सा छेद बड़े से जहाज़ को डूबा सकता है।

बेंजामिन फ्रैंकलिन

बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है।

कन्फ्यूशियस

हम बाहरी दुनिया में कभी शांति नहीं पा सकते हैं, जब तक कि हम अन्दर से शांत ना हों।

दलाई लामा

भय ही पतन और पाप का निश्चित कारण है।

स्वामी विवेकानंद

ज्यादातर लोग पूजा नहीं करते; वे भीख मांगते हैं।

जार्ज बर्नार्ड शा

बुरी संगत में रहने से अच्छा अकेले रहना है।

जार्ज वाशिंगटन

जो सदाचार बोता है वो सम्मान काटता है।

लिओनार्दो दा विंची

हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये।

गौतम बुद्ध

अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है।

भगवान महावीर

बेकार का बहाना बनाने से अच्छा है कोई बहाना ना बनाना।

जार्ज वाशिंगटन

जहाँ प्रेम है वहां जीवन है।

महात्मा गाँधी