इस संग्रह में आपको सभी तरह के हिंदी कोट्स (Hindi quotes) पढ़ने को मिलेंगे। चाहे वो प्रेरणात्मक हो, जीवन से जुड़े हो, या फिर खुशियों से भरे कोट्स हो। इस हिंदी कोट्स के इस संग्रह को यहाँ पढ़े-

एक महान काम करने में छोटी गलतियां मायने नहीं रखतीं।

विलियम शेक्सपियर

अकेलापन और अनचाहा होना दुनिया की सबसे बड़ी गरीबी हैं।

मदर टेरेसा

जो कुछ हमारा है वो हम तक आता है, यदि हम उसे ग्रहण करने की क्षमता रखते हैं।

रबीन्द्रनाथ टैगोर

मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता।

महात्मा गाँधी

उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये।

स्वामी विवेकानंद

यदि भगवान छुआछूत को मानता है तो मैं उसे भगवान नहीं कहूंगा।

बाल गंगाधर तिलक

प्रेम अधिकार का दावा नहीं करता, बल्कि स्वतंत्रता देता है।

रबीन्द्रनाथ टैगोर

जीवन लम्बा होने की बजाये महान होना चाहिए।

बी आर अम्बेडकर

हमारे जीवन का उद्देश्य प्रसन्न रहना है।

दलाई लामा

क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है।

महात्मा गाँधी

शांति की शुरुआत मुस्कराहट से होती है।

मदर टेरेसा

बस वही जीते हैं, जो दूसरो के लिए जीते हैं।

स्वामी विवेकानंद

जहाँ सत्य उजागर करने के लिए कष्ट उठाया जाता है, वहां अंतत: सत्य की जीत होती है।

जार्ज वाशिंगटन

जब तक गलती करने की स्वतंत्रता न हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

महात्मा गाँधी

जीवन वह नहीं हैं जो हमें मिला हैं जीवन वह हैं जो हम बनाते हैं।

गौतम बुद्ध

कुछ ऐसा लिखे जो पढ़ने लायक हो या कुछ ऐसा करें जो लिखने लायक हो।

बेंजामिन फ्रैंकलिन

असंभव शब्द सिर्फ बेवकूफो के शब्दकोष में पाया जाता है।

नेपोलियन बोनापार्ट

ज्ञान वह है, जो वर्तमान को ठीक प्रकार समझे और परिस्थिति के अनुसार आचरण करे।

विनोबा भावे

भय ही पतन और पाप का निश्चित कारण है।

स्वामी विवेकानंद

मनुष्य द्वारा खुद पर काबू करना उसकी सबसे महत्वपूर्ण जीत होती है।

प्लेटो

प्रतिभा भगवान की देन है, विनम्र रहिये। ख्याति मानव निर्मित है, कृतज्ञ रहिये। घमंड आपकी अपनी देन है, चौकस रहिये।

अल्बर्ट आइंस्टीन

दिमाग के लिए अध्ययन की उतनी ही जरुरत है, जितनी शरीर को व्यायाम की।

जोसेफ एडिसन

सिर्फ जीना मायने नहीं रखता, सच्चाई से जीना मायने रखता है।

सुकरात

जब क्रोध आये तो उसके परिणाम पर विचार करो।

कन्फ्यूशियस

वास्तविक सौंदर्य ह्रदय की पवित्रता में है।

महात्मा गाँधी

यदि उद्देश्य नेक ना हो तो ज्ञान बुराई बन जाता है।

प्लेटो

शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवेरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

ए पी जे अब्दुल कलाम

गुण छोटे लोगों में द्वेष और महान व्यक्तियों में स्पर्धा पैदा करता है।

फ़िल्डिंग

काम की शुरुआत करना ही उसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्लेटो

ईर्ष्या और क्रोध से जीवन का क्षय होता है।

बाइबल

मैं जो भी हूँ, या होने की आशा करता हूँ , उसका श्रेय मेरी माँ को जाता है।

अब्राहम लिंकन

जो अच्छा सेवक नहीं है वो अच्छा मालिक नहीं बन सकता।

प्लेटो

अपने कार्य में कुशल व्यक्ति की सभी जगह जरुरत पड़ती है।

प्रेमचंद

किसी राष्ट्र की शक्ति संस्कृति उसके लोगो के दिलों और आत्माओं में बसती है।

महात्मा गाँधी

उन्नति की क्षमता रखने वालों पर समय-समय पर आपत्ति आती है।

वेदव्यास

ईश्वर उसकी मदद करता है जो खुद अपनी मदद करता है।

बेंजामिन फ्रैंकलिन

कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

अब्दुल कलाम

शिक्षा वो है जो आपको तब भी याद रहे जब आप सब कुछ भूल गए हों, जो आपको याद था।

अल्बर्ट आइंस्टीन

जीवन का वास्तविक सुख, दुसरो को सुखः देने में है, उनका सुख लूटने में नहीं।

मुंशी प्रेमचंद

मानव जीवन की दिशा बदलने में, एक छोटी सी बात भी अद्भुत प्रभाव रखती है।

स्वेट मॉडर्न

यदि ईश्वर का अस्तित्व न होता, तो उसके अविष्कार की आवश्यक्ता पड़ती।

वाल्टेयर

सच्चे मित्र के सामने दुःख आधा और हर्ष दुगुना प्रतीत होता है।

जॉनसन

भलाई करना मानवता है, भला होना दिव्यता।

लॉ मार्टिन

बिना सवाल किसी अधिकृत व्यक्ति का सम्मान करना सत्य के खिलाफ जाना है।

अल्बर्ट आइंस्टीन

भलाई अमरत्व की ओर ले जाती है, बुराई विनाश की ओर।

वॉल्ट व्हिटमैन

क्रोध मूर्खों की छाती में ही बसता है।

अल्बर्ट आइंस्टीन

एक बुराई, दूसरी बुराई को जन्म देती है।

शेक्सपियर

जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है।

बेंजामिन फ्रैंकलिन

धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है और विज्ञान के बिना धर्म अँधा है।

अल्बर्ट आइंस्टीन

छोटी-छोटी चीजों के प्रति वफादार रहे क्योंकि आपकी बड़ी ताकत इन्हीं छोटी चीजों में बस्ती है।

मदर टेरेसा